किर्गिस्तान में हिंसा, मृतकों की तादाद 80 हुई
मास्को, 13 जून (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के दक्षिणी हिस्से में पिछले कुछ दिनों से जारी हिंसा में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं और 1000 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
किर्गिस्तान की संवाद समिति एकेआई प्रेस के अनुसार दक्षिणी किर्गिस्तान में चौबीसों घंटे का कर्फ्यू जारी है। एजेंसी आंतरिक मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि कर्फ्यू ओश और उससे सटे कारा-सू तथा अरावन जिलों में लागू हैं।
ओश और जलालाबाद शहरों में शुक्रवार और शनिवार को जातीय दंगे हुए। किर्गिस और उज्बेक गुटों ने कारों को आग लगाई, दुकानों और बाजारों में लूटपाट की।
कम से कम 604 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 380 को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एक रूसी मालवाह विमान में मास्को ले जाया गया है।
किर्गिस्तान की अांतरिक सरकार ने शनिवार को एक आदेश पारित करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों को दंगों पर काबू पाने के लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का हुक्म दे दिया।
दुकाने और बाजार बंद रहने से खाद्यान्नों और दवाओं की किल्लत से दक्षिणी किर्गिस्तान में मानवीय स्थिति जटिल हो गई है।
सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) के अधिकारियों को सोमवार को बैठक होगी। जिसमें संकट को सुलझाने और हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में शांति रक्षक सेना की तैनाती के तरीकों पर विचार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications