हिरासत में मौत पर थाने में आग लगाई
लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक थाने में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने में आग लगा दी।
चोरी के आरोप में कुछ दिन पहले गिरफ्तार राम लडेसे की हिरासत में मौत हो गई, जिस पर भड़के बेला शहर के लोगों ने लखनऊ से 200 किलोमीटर दूर स्थित इस थाने में आग लगा दी।
पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह का कहना है कि आरोपी ने हिरासत में आत्महत्या कर ली। लोगों का आरोप है कि लडेसे की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है और बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए पुलिस ने उसे फांसी से लटका दिया।
इलाके में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications