नक्सली ने पुलिस जवान को गोली मारी
रायपुर, 12 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में हथियारों से लैस चार नक्सलियों ने शनिवार को एक पुलिस के जवान को लोगों के सामने गोली मार दी।
अधिकारियों के मुताबिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने तनावग्रस्त क्षेत्र बस्तर अंतर्गत कांकेर जिले के पिछड़े इलाके में लगे साप्ताहिक बाजार में सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार मंडावी (40) पर सरेआम गोली चला दी।
गोलियां लगने के बाद घायल मंडावी देर तक घटना स्थल पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।
कांकेर के पुलिस अधीक्षक रोहित यादव ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "नक्सली चार की संख्या में थे और उन्होंने मंडावी पर कई गोलियां दागीं। हम हमलावरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"
पुलिस जवान पर यह हमला राजधानी रायपुर से 260 किलोमीटर दक्षिण के इलाके में की गई।
एक अन्य घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस व राज्य पुलिस के जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के बंगालीपाड़ा इलाके से दस विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications