उप्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल
लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान के बीच भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राज्य में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान झ्झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री, कानपुर का 42.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम यथावत रहने के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications