असम में ट्रक और बस की टक्कर, 9 मरे
गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम में रविवार को एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना गुवाहाटी से लगभग 250 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर बदुलीपार के निकट हुई। बस गुवाहाटी से तिनसुकिया जा रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "ट्रक का टायर पंक्चर हो जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।"
गौरतलब है कि हताहत होने वालों में केवल बस यात्री हैं।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक के चालक और उसमें सवार व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications