महाराष्ट्र में छत गिरने से 5 बच्चों की मौत
औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 12 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक मदरसा की छत गिरने से उसके नीचे दबकर पांच बच्चों की मौत हो गई और करीब आठ घायल हो गए।
गंगापुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी डी.डी. कोंडे ने बताया कि म्हासा गांव के अरबी मदरसे में शाम करीब साढ़े पांच बजे जब बच्चे अपनी कक्षाओं में थे, भारी बारिश के दौरान छत गिर गई।
घायल अाठ बच्चों को जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर औरंगाबाद व गंगापुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications