दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि के संकेतों के बीच रविवार को दिल्लीवासियों को तपिश और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश होने की भी उम्मीद जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। दिन में मौसम के तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है।"

अधिकारी के मुताबिक रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मानसून 29 तक पहुंचने के आसार हैं लेकिन अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ बारिश हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसकी वजह से सोमवार और मंगलवार को कुछ बारिश हो सकती है।

अधिकारी ने बताया, "पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पर व्यापक असर रहेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+