श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

श्रीनगर, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में प्रदर्शन के दौरान एक किशोर की मौत के विरोध में हुई झड़पों एक दिन बाद रविवार को लगातार दूसरे दिन भी यहां सख्ती बरकरार रही।

हिंसक गतिविधियों पर काबू पाने के लिए खानयार, रैनावाड़ी, नौहाटा, एस.आर.गंज और साफा कदल थाना क्षेत्रों में कड़ी रोक-टोक जारी रही।

शनिवार को क्रुद्ध भीड़ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के बीच झड़पों में कम से कम 45 नागरिक और 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बारहवीं कक्षा के छात्र तुफैल अहमद माटू की राजौरी कदल क्षेत्र में पथराव कर रही भीड़ तथा पुलिसकर्मियों के बीच झड़पों के दौरान मौत हो गई थी।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि छात्र सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया है लेकिन पुलिस का कहना है कि छात्र की हत्या रहस्यमय ढंग से हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

छात्र के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के दल के करीबी सूत्रों ने एक अंग्रेजी दैनिक को बताया कि किशोर की मौत आंसू गैस का गोला सिर से टकराने की वजह से हुई।

शनिवार दोपहर किशोर के जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+