उड़ीसा के तटीय इलाकों में भूकंप के झटके
झटकों की वजह से भुवनेश्वर और कटक के निकट ऊंची इमारतों और अपार्टमेंट्स में रहने वाले बाहर निकल गए। एक कारोबारी सुधाकर मोहंती ने बताया, "हमारा बिस्तर, मेज और अन्य फर्नीचर हिल रहे थे।"
भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया हालांकि खोरद्धा और कटक जिलों में बहुत सारे लोगों ने कहा कि कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एस.सी. साहू ने आईएएनएस से कहा, "हम इस संबंध में सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं।"
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र निकोबार द्वीप समूह के 160 किलोमीटर पश्चिम में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications