जापान में भूकंप के झटके
टोक्यो, 13 जून (आईएएनएस)। जापान के होंशू द्वीपसमूह में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जापान के मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 12.33 बजे आया। इसका मुख्य केंद्र होंशू के पूर्वोत्तर में स्थित फुकुशीमा प्रांत में समुद्र तल से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान तत्काल कोई कोई खबर नहीं है। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
फुकुशीमा प्रांत में स्थित परमाणु संयंत्रों को नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके अलावा पास में ही स्थित सिनदेई हवाई अड्डे को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
फुकुशीमा से लगभग 200 किलोमीटर दूर टोक्यो शहर में भूकंप के झटके महसूस किये गए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक पहले इस भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई गई थी लेकिन बाद में 6.4 बताया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications