राजस्थान के 3 विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त
कुलाधिपति द्वारा जारी किए गए आदेशों में राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाल रहे प्रोफेसर बी.एम. शर्मा को तीन वर्ष या 62 वर्ष की उम्र इसमें जो भी पहले हो, तक कुलपति नियुक्त किया है।
इसी तरह उदयपुर के मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में इसी विश्वविद्यालय के बैंकिंग एवं बिजनस इकोनोमिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. आई.वी. त्रिवेदी को कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।
एक अन्य आदेश में कोटा के राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान के इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर आर.पी. यादव को कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications