पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कालाजार का प्रकोप
कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर के निकट दो जनजाति बहुल गांव कालाजार की चपेट में हैं। सदियों पुराने इस महामारी के प्रकोप ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रकोप का खुलासा तब हुआ, जब स्वास्थ्य अधिकारियों को कुछ दिन पहले रहस्यमय बुखार से दो बच्चोंे की मौत की सूचना मिली।
बीरभूम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशीष मलिक ने बताया कि बोलपुर खंड के पिछड़े गांव गोलामीघाट और सिरीशदांगा में रक्त जांच के बाद छह लोग कालाजार से प्रभावित पाए गए।
मलिक ने बताया कि जनजातियों को रोग के प्रति जागरूक करने के लिए चिकित्सकों की टीम क्षेत्र में भेजी गई है।
रोग की चपेट में आए सभी छह लोगों को बोलपुर उपमंडल के अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications