उड़ीसा में मॉनसून ने दी दस्तक
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मॉनसून राज्य के पांच जिलों में पूरी तरह से छा गया है और छह जिलों में आंशिक रूप से छाया हुआ है।
उन्होंने बताया, "मॉनसून पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, भद्रक, बालासोर जिलों में पूरी तरह से छा गया है।"
अधिकारी ने बताया कि मॉनसून गजपति, गंजम, खुर्दा, कटक, जजपुर और मयूरभंज जिलों में आंशिक रूप से छाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि राज्य के बाकी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून के पहुंच जाने की अनुकूल परिस्थितियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications