गाजा जहाज मामले में जांच के लिए न्यायाधीश नियुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री ने अपने लिकुड पार्टी के मंत्रियों से एक बैठक में बताया कि इस मामले में जांच के विवरण अमेरिका के साथ साझा किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इजरायली नौसेना के जवानों ने गत 31 मई को छह जहाजों को जब्त कर लिया था। पांच जहाजों को तो बिना वजह ही जब्त किया गया था।
इजरायल के मुताबिक छठे जहाज पर सवार तुर्की नागरिकों ने चाकू के साथ सुरक्षा बलों से लड़ाई की थी।
पोत पर सवार आठ तुर्की नागरिकों और तुर्की मूल के एक अमेरिकी नागरिक को इजरायली सुरक्षा बलों ने गोली मार दी थी।
इसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इजरायल की आलोचना हुई और घटना की जांच के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय जांच आयोग बनाने की मांग की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications