अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके (लीड-1)
हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय समुद्री सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने इस भूकंप के तत्काल बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात 12.56 बजे महसूस किए गए।
एक अधिकारी टी. श्रीनिवासा कुमार ने आईएएनएस को बताया, "समुद्र के जल स्तर में कोई बदलाव नहीं आता है तो इस चेतावनी को वापस ले लिया जाएगा। यह एक चेतावनी है और इसका मतलब यह नहीं है कि इलाके को खाली कराया जाए।"
प्रशांत्र सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने कहा है कि सुनामी का खतरा व्यापक पैमाने पर अभी नहीं है हालांकि स्थानीय स्तर पर सुनामी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
चेन्नई मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने बताया कि भूकंप के झटके चेन्नई के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications