बंग्लादेशी चोर गिरोह का भंडाफेाड़
पुलिस ने रविवार को बताया कि इस गिरोह का नेतृत्व मेंटल बाबू नाम का एक व्यक्ति करता था। इस गिरोह के तीन सदस्य चोरी और सेंधमारी के 21 मामलों में शामिल हैं।
लोधी कॉलोनी से शनिवार को 39 वर्षीय मोहम्मद बाबू उर्फ मेंटल बाबू, 23 वर्षीय मोहम्मद सुमन और 25 वर्षीय मोहम्मद सुजान को गिरफ्तार किया गया।
गिरोह के सदस्यों ने खुलासा किया है कि उनके ठिकाने नोएडा में हैं और वे दक्षिणी दिल्ली में अपने आपराधिक मंसूबों को अंजाम देते हैं।
उनके खिलाफ शस्त्र और विदेशी अधिनियम लगाया गया है। उनके पास से दो लाख रुपये नकद, विभिन्न देशों की मुद्राएं और सेंधमारी करने वाले साजो-सामान बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications