जाट समुदाय ने दिल्ली का पानी रोका, सरकार बेफिक्र (लीड-1)

गाजियाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सेवाओं की नियुक्तियों में आरक्षण नहीं दिए जाने से नाराज जाट समुदाय के लोगों ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गंगा कैनाल से दिल्ली को दिया जा रहा पानी रोक दिया। इस पर दिल्ली सरकार ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, इस समस्या के समाधान के लिए बातचीत की जाएगी।

दस हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ में से एक ने बताया, "केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण नहीं दिए जाने से काफी नाराजगी है। इसलिए समुदाय के नेताओं ने गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित नहर से दिल्ली को दिया जा रहा पानी रोकने का फैसला लिया है।"

इससे पहले, समुदाय के नेताओं ने मुरादनगर में जनसभा की, जिसमें जलापूर्ति रोकने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद नेता अबूपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और उन्होंने दिल्ली के सोनिया विहार जल संयंत्र को की जा रही पानी की आपूर्ति रोक दी।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि इस मसले को जल्द हल किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आईएएनएस को बताया, "हम इस मसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट से बात करेंगे। इस बारे में घबराने की जरूरत नहीं है। मसला बहुत जल्द हल हो जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+