मेक्सिको में हिंसा, 39 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हिंसा गुरुवार देर रात शुरू हुई। तामाउलिपास प्रांत के मादेरो शहर में पांच जगहों से पुलिस ने 20 शव बरामद किए जिसमें 18 पुरुष और दो महिलाएं शामिल है।
उधर, एक हथियारबंद समूह ने चिहुआहुआ शहर में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला कर 19 लोगों को हत्या कर दी। इस हमले में छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र पर करीब 25-30 हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने स्वचालित हथियारों से उनकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications