जाट समुदाय ने दिल्ली का पानी रोका
गाजियाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे जाट समुदाय के लोगों ने रविवार को अपर गंगा कैनाल से दिल्ली को की जा रही जलापूर्ति रोक दी।
दस हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ में से एक ने बताया, "केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण नहीं दिए जाने से काफी नाराजगी है। इसलिए समुदाय के नेताओं ने गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित नहर से दिल्ली को दिया जा रहा पानी रोकने का फैसला लिया है।"
इससे पहले, समुदाय के नेताओं ने मुरादनगर में जनसभा की, जिसमें जलापूर्ति रोकने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद नेता अबूपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और उन्होंने दिल्ली के सोनिया विहार जल संयंत्र को की जा रही पानी की आपूर्ति रोक दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications