बिजली उपकरण के गोदाम में आग
एक अधिकारी ने बताया कि पीतमपुरा के शिवा बाजार में स्थित गोदाम में सुबह आग भड़क उठी।
दिल्ली अग्नि शमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, "हमें आग लगने की जानकारी सुबह 11.50 बजे मिली। इसके बाद घटना स्थल के लिए 15 दमकल वाहन रवाना किए गए।"
अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया, "आग दो घंटे तक लगी रही। घटना में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications