रेल हादसे के मृतकों का अंतिम संस्कार करेगी सरकार

मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 28 मई को कथित तौर पर नक्सलियों की तोड़फोड़ की वजह से पटरी से उतर गई थी। इसके बाद दूसरी पटरी आ रही एक मालगाड़ी इससे टकरा गई थी। इस हादसे में 148 यात्री मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

मारे गए लोगों के 103 शवों की पहचान कर ली गई थी लेकिन 45 शवों की अभी भी पहचान नहीं हो सकी है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि एसएसकेएम अस्पताल और नीलरतन सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखे ऐसे शवों जिनकी पहचान नहीं हो सकी है उनका अंतिम संस्कार करने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

इन शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, "शव गृहों में इतने शवों को रखने के लिए जरूरी संसाधन नहीं हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+