दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकाधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी चली और हल्की बारिश हुई। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया।"
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।
मौसम विभाग ने अपने उसे पुर्वानुमान का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया,"राजधानी में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। सोमवार और मंगलवार को बूंदाबांदी हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications