उल्फा ने शांति वार्ता की इच्छा जताई : गोगोई

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, "हमें उल्फा की तरफ से शांति वार्ता के संबंध में औपचारिक सूचना मिली है।"

यह पूछे जाने पर कि उन्हें उल्फा की तरफ से कोई औपचारिक पत्र मिला है या किसने संपर्क किया है, गोगोई ने विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया।

उन्होंने कहा, "मैं यह बताना नहीं चाहता कि वह कोई पत्र था और कुछ, लेकिन सिर्फ यह कह सकता हूं कि हमें एक शीर्ष नेता की ओर से औपचारिक सूचना मिली है।"

ज्ञात हो कि दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता शुरू होने में गतिरोध था, क्योंकि सरकार की मंशा जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस संबंध में पहले उल्फा की ओर से औपचारिक तौर पर पहल होनी चाहिए।

उल्फा के लगभग सभी शीर्ष नेता इस समय जेल में बंद हैं। इनमें अध्यक्ष अरविंद राजखोवा, मुख्य डिप्टी कमांडर राजू बरुआ, विदेश सचिव साशा चौधरी, वित्त सचिव चित्रबान हजारिका, सांस्कृतिक सचिव प्रणति डेका, राजनीतिक विचारधारा सलाहकार भीमकांत बुरागोहेन शामिल हैं।

उल्फा के उपाध्यक्ष प्रदीप गोगोई और प्रचार प्रमुख मिथिंगा डेमरी जमानत पर रिहा हो चुके हैं और शांति वार्ता के संबंध में जनता की राय जानने का प्रयास कर रहे हैं।

इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+