एक साथ चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं : नवीन चावला
चुनाव आयोग की हीरक जयंती के अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के दौरान चावला ने पत्रकारों से कहा, "एक साथ चुनाव कराने का निर्णय केवल संसद में लिया जा सकता है लेकिन मेरा निजी विचार है कि मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा करना व्यावहारिक नहीं है।"
उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कई नए आयाम जुड़ गए हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि एक साथ चुनाव कराना संभव होगा।"
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सामान्य रूप से काम कर रही हैं और इनके खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा, "यह प्रक्रिया वापस नहीं लौटेगी दूसरे देश भी भारत का अनुकरण कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications