नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद विज्ञापन कार्यालय पर छापा
कुमार ने शनिवार को एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन में गुजरात में बस चुके बिहार के कई लोगों का नाम छपा है। इसमें मोदी को कुमार का नजदीकी मित्र बताने की कोशिश की गई है।
इसके अलावा मोदी को बिहार में कोसी बाढ़ के बाद राज्य के बड़े मददगार के रूप में भी पेश किया गया है।
कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया था, "हद हो गई है मैं अब इसे बर्दास्त नहीं कर सकता। बिना अनुमति के मेरे फोटोग्राफ को मोदी के साथ छापने के लिए मैं विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करुं गा।"
एक पुलिस टीम ने रविवार को यहां फ्रेजर रोड पर स्थित 'एक्सप्रेशन एडवर्टाइजमेंट' पर छापा मारा और विज्ञापन वाली सीडी जब्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में एजेंसी के निदेशक अरविंद गुहा से तीन घंटे तक पूछताछ भी की।
गौरतलब है कि विज्ञापन मामले से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज को रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications