उग्रवादियों ने किया तमिलनाडु में विस्फोट : चिदंबरम
रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ बैठक के बाद चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा, "पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी दोषियों का पता लगाने में जुटी हैं।"
शनिवार को विल्लूपुरम जिले में रेलवे पटरी पर हुए धमाके के समय रॉकफोर्ट एक्सप्रेस और सेलम ऐक्सप्रेस यात्री गाड़ियां इसी पटरी पर थीं, समय पर सूचना मिलने से ये गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई थीं। श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे की आलोचना करने वाले संगठन इस घटना के लिए संदेह के घेरे में हैं।
चिदंबरम ने करुणानिधि से मुलाकात के दौरान उन्हें राजपक्षे की भारत यात्रा और उनके साथ किए गए समझौतों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार श्रीलंका को 50,000 विस्थापित तमिलों के लिए घर बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने के लिए सहमत हुआ है।
भारतीय कानून के मुताबिक भगोड़ा घोषित श्रीलंकाई मंत्री डगलस देवानंदा को भारत के दौरे पर राजकीय सम्मान देने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा केंद्र सरकार को इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं है कि देवानंदा के खिलाफ कोई मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications