टीवी साक्षात्कार के दौरान भड़के जेठमलानी
निजी चैनल सीएनएन-आईबीएन द्वारा रविवार को प्रसारित साक्षात्कार के अंशों के मुताबिक कार्यक्रम डेविल्स एडवोकेट में करण थापर ने जेठमलानी से यह सवाल पूछे थे।
थापर ने जेठमलानी और भाजपा के बीच गंभीर अंतर्विरोधों को चिन्हित करते हुए अफजल गुरु की फांसी के संबंध में जेठमलानी के बयान और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मानसिक स्थिति पर उनके द्वारा उठाए गए सवालों की चर्चा की।
जेठमलानी ने गुस्से में आकर कहा, "कांग्रेस इस देश की सभी बीमारियों की जड़ है, और मैं यहां एक सशक्त विपक्ष चाहता हूं और भाजपा के अलावा कोई पार्टी मजबूत विपक्ष देने की स्थिति में नहीं है।"
उन्होंने कहा, "वह देश के हित के लिए सब कुछ भूलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि देश और देश के लोग हम और आप सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।"
इसके बाद थापर के शांत होने की अपील के बावजूद जेठमलानी ने कहा, "मैं आपके साथ इस तरह का साक्षात्कार जारी नहीं रखूंगा"
इसके बाद जेठमलानी साक्षात्कार अधूरा छोड़कर दरवाजे से बाहर निकल गए।
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान से जेठमलानी को राज्यसभा का टिकट देने के मसले पर भाजपा नेताओं के विरोध की खबरें आ रही हैं। इससे पहले यहां से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को भी टिकट दिया गया था। राज्यसभा चुनाव 17 जून को होने हैं।
जेठमलानी इससे पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं तब भी वे भाजपा की मदद से ही चुने गए थे।
वर्ष 2004 में उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वाजपेयी के खिलाफ चुना लड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications