आतंकवाद पर संप्रग सरकार नरम : भाजपा
पटना में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दवाब बनाने के मामले में भारत ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है। 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बावजूद भारत, पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के लिये लालायित दिखाई पड़ता है जबकि पाकिस्तान लगातार मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमांइडों के खिलाफ कारवाई टालता आ रहा है।
पार्टी ने कहा कि 26/11 के अभियोजन मामले में सिर्फ एक को सजा हुई है बाकी किसी अन्य पाकिस्तानी जिन्होंने साजिश रची और फिर इसको कार्यान्वित किया, के खिलाफ कोई भी उल्लेखनीय कार्रवाई नहीं हुई। 26/11 मामले में भारतीय खुफिया एजेन्सियों और जांच एजेन्सियों द्वारा डेविड हेडली की भूमिका को उद्घाटित नहीं कर पाना जांच एजेस्िंायों और खुफिया एजेंसियों की घोर असफलता को दिखलाता है और यह साबित करता है कि हम कितने संवेदनशील है?
नक्सलियों द्वारा निरंतर नरसंहार किया जा रहा है। आतंकवादी समूहों और नक्सलियों के बीच संबंधों की जानकारी यह उजागर करती है कि हम कितनी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications