2जी स्पेक्ट्रम मामले में 60 हजार करोड़ रुपये का चूना : भाजपा
पटना में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी के दूसरे दिन रविवार को पार्टी ने कहा कि संप्रग के कार्यकाल के प्रथम वर्ष में एक बार फिर दिखाया गया है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में कठोर कार्रवाई करना तो दूर, कोई भी कार्रवाई करने में कितने लाचार हैं। नेशनल हाइर्-वे प्रोजेक्ट के निष्पादन में धीमेपन ने भी भ्रष्टाचार बढ़ाने में योगदान दिया है, योजनाओं के तहत कायरें को सौपने में नाजायज प्रभाव परिलक्षित होता है।
संप्रग सरकार के प्रथम और द्वित्तीय कार्यकाल की एक स्थायी विशिष्टता यह है कि उसने शर्मनाक ढंग से सीबीआई का दुरूपयोग किया है। आय से अधिक आमदनी के एक मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के मामले में विचार करने के न्यायालय द्वारा पारित आदेश के खिलाफ याचिका सीबीआई द्वारा उच्च न्यायालय में अपील के लिये एक गंभीर अनुशंसा के बावजूद दायर नहीं की।
महंगाई के मामले में लालू प्रसाद द्वारा सरकार की खिंचाई के बावजूद कटौती प्रस्ताव के दौरान मतदान के समय संप्रग को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ढंग से मदद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications