बब्बर खालसा के 2 आतंकवादी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा और मनजिंदर सिंह उर्फ मन्ना के रूप में की गई है। इनके पास से एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने खुफिया जानकारी के आधार पर बटाला शहर के नजदीक खानोवाल गांव में एक पेट्रोल पम्प से बलविंदर और मनजिंदर को गिरफ्तार किया, जहां ये शनिवार रात को मोटरसाइकिल से आए थे। बब्बर खासला इंटरनेशल के तीन महीने पहले गिरफ्तार किए गए आतंकवादी हरवंत सिंह ने हमें इनके ठिकानों के बारे में बताया था।"
उन्होंने बताया, "दोनों ने मोटरसाइकिल पर वाटर कूलर ले जा रहे थे, जिसमें एक पिस्तौल और कई कारतूस थे।"
बलविंदर और मनजिंदर गुरदासपुर जिले में बिजलीवाल गांव के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications