संप्रग का एक वर्ष, निराशा और असफलता का वर्ष : भाजपा
पटना में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी के दूसरे दिन रविवार को पार्टी ने कहा कि संप्रग ने घोषणाएं तो अनेक कीं, किन्तु कार्य नाम मात्र का रहा।
पार्टी ने कहा कि इस सरकार की एकमात्र सफलता बस यही रही कि कमजोर बहुमत के बावजूद वह लोकसभा में तथा राज्यसभा में अल्पमत में रहते हुए भी सरकार बचाने में कामयाब रही।
महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए भाजपा ने कहा कि आम आदमी महंगाई की मार से निरंतर पीड़ित है इसके बाबजूद मुद्रास्फीति के नीचे आने के कोई संकेत दिखाई नहीं देते। पार्टी ने कहा कि यह हाल तब है जब सरकार की कमान मनमोहन सिंह जैसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने थाम रखी है।
भाजपा ने कहा कि किसानों और आम आदमी की कीमत पर सरकार ने बिचौलियों के हितों का सरंक्षण किया है। पार्टी ने कहा कि जहां एक ओर अनाज सरकारी गोदामों में सड़ रहा है वहीं दूसरी ओर किफायती और वाजिब दाम पर अनाज बाजार में उपलब्ध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications