विज्ञापन विवाद बीती बात: शरद
यादव ने कहा, "भाजपा का कहना है कि वह विज्ञापन किसी विज्ञापन एजेंसी ने तैयार किया था। उनकी बात पर विश्वास न करने का कोई कारण नहीं है।"
बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यु) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने शनिवार को एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुए इस विज्ञापन पर आक्रोश व्यक्त किया था।
शरद यादव ने नई दिल्ली में कहा कि विज्ञापन विवाद अब बीत चुका है। उन्होंने कहा, "दोनों पार्टियों के पुराने संबंध हैं।"
यह विज्ञापन गुजरात में रह रहे बिहार के मूल निवासियों के नाम पर छापा गया। इसमें मोदी को नीतीश का करीबी मित्र बताने तथा 2008 में कोसी के बाढ़ पीड़ितों को गुजरात सरकार की ओर से दी गई मदद का प्रचार करने के लिए प्रकाशित करवाया गया था।
इससे नाराज होकर नीतीश ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज रद्द कर दिया। उन्होंने विज्ञापन जारी करने वाली एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही।
जद (यु)बिहार में भाजपा के समर्थन से सरकार चला रहा है, दोनों पार्टियां इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications