परमाणु संपन्न भारत में भाजपा की अहम भूमिका: आडवाणी
आडवाणी रविवार को पटना में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में समापन भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा, "भारत की अखंडता बरकरार रखने, लोकतंत्रण को अक्षुण्ण बनाए रखने और देश को आणविक शक्ति बनाने में जनसंघ और भाजपा ने अद्वितीय भूमिका निभाई।"
आडवाणी ने कहा, "आज दुनिया भर में भारत की जो इज्जत है उसका कारण न केवल हमारा उदीयमान आर्थिक शक्ति होना है बल्कि इसकी वजह यह भी है कि आपातकाल के 20 महीनों को छोड़ भारत अब तक एक सफल लोकतंत्र साबित हुआ है।"
पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 1964 में चीन द्वारा परमाणु परीक्षण करने के बाद जनसंघ की ओर से कहा कि भारत को भी ऐसी पहली करनी चाहिए। उस समय लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ी लेकिन 1998 में इसे भाजपा ने करके दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications