दिल्ली में महिला ने खुादकुशी की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "औरंगजेब रोड पर श्रमिकों के लिए बने मकान में घरेलू काम करने वाली आशा अपने घर में पंखे से लटकती मिली।"
पुलिस ने बताया कि आशा ने बीमारी से तंग आकर ऐसा कदम उठाया।
अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट से इस बात की पुष्टि होती है कि आशा को तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी थी। वह इसे लेकर बहुत दुखी थी और जीना नहीं चाहती थी।"
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications