मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी प्राथमिक चिकित्सा

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 'किओस्क' लगाएगी।

डीएमआरसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ऐसे 23 स्टेशनों की सूची बनाई है जहां अधिक यात्रियों के आने की संभावना है। जिन स्टेशनों पर 'किओस्क' बनाए जाएंगे वहां 'फर्स्ट एडर्स' के रूप में चार व्यक्तियों की तैनाती की जाएगी।

इन मेट्रो स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, कुतुबमीनार, कश्मीरी गेट, रिठाला, पटेल चौक, आर.के.आश्रम, चांदनी चौक, नेताजी सुभाष प्लेस, मॉडल टाउन, पीतमपुरा, अक्षरधाम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जंगपुरा, प्रगति मैदान, इंद्रप्रस्थ, तुगलकाबाद, एम्स, आई एन ए, हौज खास, आनंद विहार और विश्वविद्यालय शामिल है।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस परियोजना के लिए डीएमआरसी ने सेंट जॉन एंबुलेंस के साथ करार किया है। किओस्क में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। किओस्क के अलावा मेट्रो स्टेशनों पर 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

गौरतलब है कि स्टेशन के कर्मचारियों को नजदीकी अस्पतालों की एक विस्तृत सूची उपलब्ध कराई गई है ताकि वे आपात स्थिति होने पर यात्रियों को वहां तक पहुंचा सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+