उप्र में इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने रविवार को एक मुठभेड़ के दौरान 35,000 रुपये के इनामी अपराधी को मार गिराया।

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में शहीदपथ पर रविवार दोपहर एसटीएफ के साथ लगभग आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में अपराधी भानू मोर्या उर्फ लल्ला (27) मारा गया।

गोसाईगंज थाना प्रभारी सुंदर सिंह सोलंकी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "मारे गए अपराधी के खिलाफ हत्या, अपहरण और लूट के तकरीबन 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।"

उन्होंने बताया कि मोर्या मूल रूप से रायबरेली जिले का रहने वाला था, लेकिन आस-पास के जिलों में भी उसका आतंक था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौर्या लखनऊ में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसे मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

पुलिस के मुताबिक मौर्या के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+