बांग्लादेश में होगा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान
कॉलेजों, अस्पतालों और विदेशी उच्चायोगों से भरे हुए इस इलाके के वार्ड नंबर 21 के 14 मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये मतदान किया जाएगा।
समाचार पत्र 'न्यू एज'के मुताबिक इस तरीके से मतदान को लेकर लोगों में संदेह और उत्साह की मिश्रित प्रतिक्रिया है।
एक मतदाता मोहम्मद रेहान ने कहा कि, "डिजीटल तरीके से मत देने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं, यह बांग्लादेश को डिजीटल दौर में ले जाने के लिए एक उपलब्धि की तरह है।" बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश को "डिजीटल बांग्लादेश" बनाने का लक्ष्य तय किया है।
एक अन्य मतदाता इंद्रणी कर मिली ने कहा कि वह ईवीएम मशीन के उपयोग को लेकर उत्साहित हैं और थोड़ी आशंकित भी हैं।
मिली ने कहा, "मैं खुश हूं क्योंकि यह एक आधुनिक तरीका है लेकिन मुझे इस बात की चिंता है कि मैं अपना वोट सही-सही डाल पाउंगी या नहीं मुझे मशीन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता।"
चुनाव आयोग ने पिछले शुक्रवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से वोट डालने का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications