अंडमान में भूकंप के कई झटके (लीड-1)

नई दिल्ली/चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार को पिछले 12 घंटों के दौरान भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इनमें फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके दक्षिणी और पूर्वी भारत में भी महसूस किए गए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार भूकंप का पहला झटका शनिवार देर रात 12.56 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई। इसके बाद रविवार तड़के 4.14 बजे 5.3 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए।

इन दोनो झटकों के बाद भी इस द्वीपसमूह के लोगों को राहत नहीं मिली। यहां के लोगों ने सुबह 11 बजे और 11.56 बजे 5.1 तीव्रता वाले झटके महसूस किये।

भूकंप के झटके तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटीय इलाकों में महसूस किए गए। इन इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र निकोबार द्वीपसमूह से 160 किलोमीटर पश्चिम में था।

हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय समुद्री सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने इस भूकंप के तत्काल बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया। झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात 12.56 बजे महसूस किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+