अफगानिस्तान में 39 आतंकवादी ढेर
काबुल, 13 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी इलाके में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अफगान पुलिसकर्मियों ने एक संयुक्त कार्रवाई में तालिबान के 39 आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आतंरिक मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत के बेहजाक और चनारतो इलाके में शुक्रवार को नाटो और अफगान पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में 39 आतंकवादी मारे गए।"
बयान में बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 30 राइफल, चार रॉकेट, ग्रेनेड और पांच मशीनगनें बरामद की हैं।
उधर, अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में 130 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें सैनिक, आतंकवादी और आम नागरिक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications