आतंकवादियों के साथ सुलह नहीं : थाई प्रधानमंत्री
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, वेज्जाजीवा ने कहा, "हम आतंकवादियों के साथ सुलह की मांग नहीं करेंगे।"
उन्होंने कहा, "उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने आतंकवादी गतिविधियों की मदद से देश को नुकसान पहुंचाया।"
उल्लेखनीय है कि मध्य बैंकाक में अप्रैल और मई के दौरान सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 89 लोगों की मौत हो गई थी और 1,885 घायल हो गए थे।
वेज्जाजीवा ने पूर्व अटार्नी जनरल खनित ना नखॉन के नेतृत्व में इस आयोग का गठन किया है।
खनित ने हिरासत में रखे गए सरकार विरोधी आंदोलन के कई नेताओं से सोमवार को मिलने का कार्यक्रम तय कर रखा है।
वेज्जाजीवा ने अपने भाषण में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और हिंसा में शामिल प्रदर्शकारियों में अंतर दिखाने की कोशिश की। उग्र प्रदर्शनकारियों ने बैंकाक और उत्तर-पूर्वी प्रांत में दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचाया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार देश में शांति व्यवस्था बहाल करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications