बीपी की आलोचना ब्रिटेन विरोधी नहीं: ओबामा

वाशिंगटन/लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड केमरन से कहा कि मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव के लिए ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी)कंपनी की आलोचना को राष्ट्र के संदर्भ में नहीं लिया जा सकता। ओबामा ने कहा कि उनका इरादा बीपी का मूल्य कम करने का नहीं है।

दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के बीच 30 मिनट तक चली बातचीत के बाद व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि ओबामा ने दोनों देशों के विशिष्ट और ऐतिहासिक संबंधों के प्रति अपनी दृढ़ता व्यक्त की है।

केमरन 20 जुलाई को अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर वाशिंगटन जाने वाले है लेकिन इससे पहले जून के अंत में दोनों नेता कनाडा में जी-20 के सम्मेलन में भी मुलाकात करेंगे।

केमरन ने 20 अप्रैल को मेक्सिको की खाड़ी में तेल कुआं क्षतिग्रस्त होने से लगातार हो रहे तेल रिसाव से हुई मानवीय और पर्यावर्णीय क्षति के लिए दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत काफी रचनात्मक रही और केमरन ने ब्रिटिश पेट्रोलियम को ब्रिटेन के साथ-साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान में संघर्ष, केमरुन के अमेरिका दौरे और ईरान पर नए प्रतिबंधों के मामले पर भी बातचीत हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+