नगरपालिका बैठक में महिला पार्षद की पिटाई
जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर की नगर पालिका की बैठक में हुए विवाद में एक महिला पार्षद की पुरुष पार्षद ने पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पालिका सदन में हंगामा हो गया।
इस वारदात से नाराज भाजपा पार्षदों ने शहर के बाजार बंद करा दिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
क्लिक करें:राजस्थान की खबरें | फीफा स्पेशल पेज
जानकारी के अनुसार शनिवार को पालिका की बैठक के बाद मनोनीत पार्षद अरुण कंडारा किसी बात को लेकर एक महिला पार्षद से उलझ पड़े और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया। मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और महिला पार्षद को वहां से ले गए।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि दोषी पार्षद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मामला थाने तक पहुंच चुका है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications