श्रीनगर में प्रदर्शन के दौरान छात्र की मौत

श्रीनगर। श्रीनगर में राजौरी कदाल इलाके में शुक्रवार दोपहर हिंसक प्रदर्शन में एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर रहे थे और पुलिस उनसे निपटने के प्रयास में जुटी थी। इस दौरान तुफैल अहमद (19) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत सुरक्षाबलों की गोली से नहीं हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके सिर पर किसी कठोर चीज से वार के निशान मिले हैं और गोली से घायल होने के निशान नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से हुई छात्र की मौत की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षाबलों की गोली से छात्र की मौत हुई है। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+