मोनिका मर्डर केस: मंगेतर ने की हत्या

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में अपने घर में मृत पाई गई युवती मेनिका (23) की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। मोनिका की हत्या उसके ही मंगेतर रवि मिश्रा (27) ने की थी क्योंकि वह उससे शादी नहीं करना चाहता था।

मोनिका के मंगेतर रवि मिश्रा ने पुलिस को बताया कि मोनिका के दबाव के कारण उसे मजबूरन शादी के लिए तैयार होना पड़ा था। दोनों 14 जून को कानपुर में कोर्ट मैरिज करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही 9 जून को मोनिका की हत्या हो गई।

मामले का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब मोनिका के माता-पिता कानपुर से दिल्ली मोनिका के घर पहुंचे। उसके घर के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची तो अंदर मोनिका का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने मोनिका के मोबाइल कॉल डिटेल्स निकलवाए जिससे पता चला कि उसने आखिरी बार अपन मंगेतर से ही फोन पर बातचीत की थी। पूछताछ करने पर रवि ने सच उगल दिया और बताया कि पिछले लगभग तीन साल से उसके और मोनिका के नजदीकी संबंध थे।

मगर कुछ महीने पहले से मोनिका ने रवि पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरु किया। मगर रवि मोनिका से शादी करने का इच्छुक नहीं था और मोनिका के परिवार के दबाव के चलते युवक ने शादी के लिए हामी भरी थी।

शादी के चार दिन पहले उसकी मोनिका से शादी को लेकर फिर बहस हो गई और रवि ने मोनिका की हत्या कर दी। मोनिका गुड़गांव के आईबीएम कॉलसेंटर में काम करता थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+