सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत, 16 घायल

मिदनापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष पाण्डेय ने बताया, "यह दुर्घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 169 बटालियन के जवान बेलपहाड़ी इलाके से नियमित गश्त से लौट रहे थे।" वाहन में तकनीकी खराबी आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया।
सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक दीपक तुषार बनर्जी ने बताया, "वाहन में सवार सभी 17 जवान गिर पड़े। कांस्टेबल सी. एल. बर्मन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और अन्य लोग घायल हो गए।"
बनर्जी ने बताया कि घायलों को झारग्राम सब डिविजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है और बाद में उन्हें मिदनापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications