एंडरसन मामले पर पिपक्ष को मुहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस
नई दिल्ली। भोपाल गैस कांड के मुख्य वांछित वारेन एंडरसन को देश से भगाये जाने के मामले में दिवंगत कांग्रेसी नेता राजीव गांधी का नाम सामने आने से पार्टी के मुख्य लोगों की नींद हराम हो गयी है। मध्य प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा की सरकार होने से केंद्र सरकार पर मामले के खुलासे का दबाव बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने अब तक इस मामले में सिवाय आरोपों को फौरी तौर पर खारिज करेने के और कुछ भी साक्ष्य नहीं दिया है।
इस सिलसिले में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहायक रहे पीसी अलेक्जेंडर के इस संकेत को सिरे से खारिज किया कि गांधी ने 1984 में यूनियन कार्बाइड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को देश से भागने में मदद की। लेकिन कांग्रेस इस मामले में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देना चाहती है और जनता की निगाह में अपना कद बनाये रखना चाहती है। इसलिए इस मामले में कांग्रेस मंत्रिमंडल का आला समूह राजीव गांधी की भूमिका ना होने के पुख्ता सुबूत जुटा रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी पर मंत्रियों का समूह 'सभी जानकारियां जुटा रहा है और वे जनता के सामने रखी जाएंगी।' गृहमंत्री पी चिदंबरम के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह में कानून एवं न्यायमंत्री वीरप्पा मोइली, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ, रसायन एवं उर्वरक मंत्री एमके अझागिरी, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हान और आवास एवं पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications