पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपपत्र दाखिल

नई दिल्ली। पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस ने 500 पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें अजय सेठी, बलजीत सिंह मलिक, अमित शुक्ला और अजय कुमार को आरोपी बनाया गया है। आरोप पत्र महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत दाखिल किया गया।

पढ़ें - निरुपमा हत्याकांड की खबरें

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को अदालत में गुहार लगाकर जांच पूरी करने और आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 30 दिन का समय देने की मांग की थी। हालांकि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके सरवरिया ने शुक्रवार को लोक अभियोजक राजीव मोहन को गुरुवार को दाखिल की गई अपील वापस लेने की इजाजत दे दी और आरोप पत्र को रिकार्ड में लेने का आदेश दिया।

मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथन (25) 30 सितंबर 2008 को साढ़े तीन बजे सुबह वसंत कुंज में अपनी कार में मृत मिली थी। कार्यालय से घर लौटते वक्त रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+