'रूस दिवस' के दौरान तैनात होंगे 67,000 पुलिसकर्मी
मास्को, 12 जून (आईएएनएस)। रूस में शनिवार को मनाए जाने वाले 'रूस दिवस' के मौके पर आयोजित समाराहों की सुरक्षा के लिए लगभग 67,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी मिखाइल सुखोदोलस्को ने बताया, "रूस दिवस के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए 67,000 से अधिक पुलिसकर्मियोंऔर 7,700 सैन्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी।"
इससे पहले, मास्को के पुलिस प्रमुख व्लादीमीर कोलोकोलेत्सेव ने कहा कि रूस की राजधानी मास्को में समारोहों के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को एक बयान जारी कर रूस दिवस के मौके पर रूसी नागरिकों को शुभकामनाएं दी।
अपने शुभकामना संदेश में ओबामा ने कहा, "अमेरिकी नागरिकों की तरफ से मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जो रूस दिवस मना रहे हैं।"
गौरतलब है कि वर्ष 1992 से ही 'रूस दिवस' मनाया जाता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications