भाजपा कार्यसमिति में छाया राज्यसभा उम्मीदवारी का मसला (लीड-1)

ब्रजेंद्र नाथ सिंह

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर पटना में शनिवार से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राज्यसभा के लिए घोषित उम्मीदवारों को लेकर व्याप्त असंतोष की छाया कार्यसमिति बैठक में भी दिख रही है।

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ वकील जेठमलानी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी की राज्य इकाई में हो रहे विरोध के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित राज्य के आधे दर्जन वरिष्ठ नेताओं को कार्यसमिति में न आने की सलाह दी गई है।

इस मसले पर भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने आईएएनएस से फोन पर हुई बातचीत में कहा, "राज्यसभा चुनाव हो रहा है। इसीलिए मैं और राजस्थान कुछ अन्य नेता कार्यसमिति की बैठक में नहीं शामिल हुए हैं।"

कार्यसमिति के एक सदस्य के मुताबिक वसुंधरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम माथुर, रामदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, घनश्याम तिवाड़ी और गुलाब चंद्र कटारिया को कार्यसमिति से दूर रहने की सलाह दी गई है। कार्यसमिति में राजस्थान की ओर से शामिल होने वाले नेताओं में किरण माहेश्वरी, सुनील भार्गव, महेश शर्मा और मानवेंद्र सिंह प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने तमाम विरोधों के बावजूद जेठमलानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश इकाई भी इसके विरोध में है।

राजस्थान के नेताओं के अलावा कुछ अन्य नेताओं ने भी कार्यसमिति की बैठक का बहिष्कार किया है। बैठक में हेमा मालिनी, यशवंत सिन्हा और स्मृति ईरानी नहीं पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि हेमा और स्मृति को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया है। कर्नाटक में भाजपा के नेता जगदीश शेट्टी भी बैठक में नहीं पहुंचे हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शामियाने के मार्फत जोरशोर से ग्रामीण पृष्ठभूमि का ताना बाना बुनने वाले भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बिहार जैसे पिछड़े और ग्रामीण परिवेश वाले प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना के प्रसिद्घ पांचसितारा होटल मौर्य में शनिवार को आरंभ हो गई। इस बैठक की शुरुआत गडकरी के अध्यक्षीय भाषण से हुई। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद गडकरी के अध्यक्षीय भाषण से 12:30 बजे पत्रकारों को अवगत कराएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+