तमिलनाडु में पटरी पर विस्फोट, कोई हताहत नहीं (लीड-1)
चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विल्लीपुरम जिले में पटरी पर विस्फोट होने के बाद रेल सेवाएं शनिवार को लगभग छह घंटे तक बाधित रहीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विस्फोट शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे पेरानी स्टेशन के निकट हुआ। विस्फोट की वजह से पटरी को तीन फुट तक क्षति पहुंची और चार फुट तक गड्ढा भी हो गया।
अधिकारी ने कहा कि विस्फोट तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रॉकफोर्ट एक्प्रेस चालक को इस विस्फोट की खबर मिल गई और उसने घटनास्थल से 200 फुट की दूरी पर ही रेलगाड़ी रोक दी। इसके बाद उसने में रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेल सेवाएं शनिवार सुबह नौ बजे के बाद बहाल हुई।
किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। परंतु अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि पुलिस को घटनास्थल से एक पर्चा मिला। इसमें श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की भारत यात्रा के विरोध में विस्फोट करने की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications